{"_id":"69c4b70311d40ab6820a8e88","slug":"uproar-in-gas-agency-for-cylinder-in-haldwani-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में गैस संकट पर हंगामा: होम डिलिवरी दो घंटे तक रोकी, गांव के लोग भी शहर आने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में गैस संकट पर हंगामा: होम डिलिवरी दो घंटे तक रोकी, गांव के लोग भी शहर आने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार
गैस की किल्लत से नाराज लोगों ने हल्द्वानी के शीशमहल स्थित इंडेन गोदाम में हंगामा कर दिया जिससे सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हो गई।
शीश महल स्थित इंडियन गैस एजेंसी में आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझाता पुलिस कर्मी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
इंडेन गैस एजेंसी के शीशमहल स्थित गोदाम में बुधवार को हंगामा हो गया। छड़ायल क्षेत्र में गैस न मिलने से नाराज लोग सुबह गोदाम पहुंचे। इस दौरान वहां तैनात एजेंसी कर्मचारी, ठेकेदार व डिलिवरी वाले कर्मचारियों के सामने ही वे गाली-गलौज करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में गरमागरमी हो गई।
Trending Videos
सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हंगामे के चलते एजेंसी की ओर से करीब दो घंटे से अधिक क्षेत्रों में गैस के वाहन नहीं भेजे। बाद में मामला शांत होने पर लोग गैस की गाड़ियों के पीछे दौड़ते नजर आए। गोदाम में कई लोग सिलिंडर लेकर भी पहुंचे थे। ऐसे लोगों को घर पर ही गैस देने की बात कहकर वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी प्रबंधक गणेश नेगी ने बताया कि सुबह युवक हंगामा कर रहे थे, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं सौंपी गई है।
नैनीताल में रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सिलिंडर के लिए शहर जाने को मजबूर हैं। बुधवार को शहर के विभिन्न वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने बताया कि कई दिनों से गैस आपूर्ति बाधित है जिससे उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
मांग अधिक और आपूर्ति सीमित होने के चलते एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से लाइन में लगने के बाद शाम तक सिलिंडर मिल रहा है।
नियमों के तहत सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में एक दिन सिलिंडर कम आने से व्यवस्था प्रभावित हुई थी लेकिन फिलहाल गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। - ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी नैनीताल