सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Kranti Dal accelerates organisational expansion

Nainital News: उत्तराखंड क्रांति दल ने तेज किया संगठन विस्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Kranti Dal accelerates organisational expansion
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल के गोरखा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र गुरुंग सोमार को नैनीताल पहुंचे। राज्य अतिथि गृह में हुई बैठक के दौरान पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि गोरखा समुदाय का देश और प्रदेश की बेहतरी के लिए उत्कृष्ट योगदान रहा है। उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड राज्य आंदोलन में इस समुदाय की सक्रिय भागीदारी को याद किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने विश्वास जताया कि गुरुंग की अगुवाई में गोरखा समाज दल के मिशन परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभाएगा। सुरेंद्र गुरुंग ने कहा कि प्रदेश भ्रमण के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों का भारी समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनावों में दल मजबूती से उभरकर आएगा। इस मौके पर मदन बग्डवाल, मनोज साह, देवी राई, दिलीप सिंह बिष्ट, भरत बिष्ट, पूजा, प्रदीप सिंह, पीयूष गुरुंग, सुनीता, अनीत, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed