{"_id":"6a2715e850e260ba7e053e48","slug":"vehicle-movement-on-the-kainchi-dham-route-to-be-completely-suspended-on-the-15th-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-7445-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची धाम मार्ग पर 15 को वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची धाम मार्ग पर 15 को वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में 15 जून को होने वाले धाम के स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में एडीएम विवेक राय ने यातायात, पार्किंग, शटल सेवा, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत, स्वास्थ्य, अग्निशमन और सुरक्षा प्रबंधों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि 15 जून को इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर शेष सभी वाहनों के लिए भवाली-कैंची धाम मार्ग पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल और भवाली से शटल सेवा संचालित होगी। निर्धारित पार्किंग स्थलों से मंदिर तक नियमित शटल चलाई जाएगी। मार्ग पर कहीं भी वाहन पार्किंग और भंडारा आयोजन की अनुमति नहीं होगी। बैठक में मंदिर समिति के ट्रस्टी मंजुल कुमार जोशी, प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू, एसडीएम अनुराग आर्या, नवाजिश खलीक, सीओ रविकांत सेमवाल, दिव्यांशु, रेवाधर मठपाल, आदि मौजूद रहे। संवाद
दो एंबुलेंस के साथ तीन दिन तैनात रहेगी मेडिकल टीम
एडीएम विवेक राय ने बताया कि मेला क्षेत्र, मार्ग में नगर पालिका भवाली और जिला पंचायत को आपसी समन्वय से सफाई व्यवस्था बेहतर करने को कहा गया है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मी तैनात रखने के साथ मोबाइल शौचालय लगाने के भी निर्देश दिए। मंदिर परिसर और पूरे मार्ग पर दिन में कम से कम तीन बार वाहनों से कूड़ा उठाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस पर तीन दिन तक कैंची में दो एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos