सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers protest due to lack of drinking water supply

Nainital News: पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest due to lack of drinking water supply
विज्ञापन
रामनगर/भीमताल। ग्राम भगवाबंगर में लंबे समय से नलकूप खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप है। सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता मनोज गंगवार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि इलाके का नलकूप लंबे समय से खराब पड़ा है। इसके चलते गांव के 200 परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने जल्द ही नलकूप ठीक करने की मांग की। इस दौरान एस लाल, पान सिंह रौतेला, अजय रावत, मोहन राम, केशव राम, नंदी देवी, पार्वती देवी, पवन कुमार, गोपाल राम, कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, भीमताल में बाईपास, ब्लॉक रोड, गोरखपुर, मल्लीताल बाजार क्षेत्र में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। सभासद उमेश पाठक ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या बरकरार है। बाजार क्षेत्र के लोगों ने कहा कि एकतरफ लोग पानी की समस्या से परेशान हैं, दूसरी तरफ स्विमिंग पूल संचालित हो रहे हैं। उन्होंने जल संस्थान विभाग से पूल संचालकों की पेयजल लाइन चेक करने की मांग की है।
Trending Videos

कालाढूंगी में गहराया पेयजल संकट

कालाढूंगी। मुख्य पेयजल पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को जलापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। पाइपलाइन में लीकेज ठीक करने का कार्य दिनभर चलता रहा लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसके चलते नगर क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही और लोगों को पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर होना पड़ा। सभासद रोहित बुढलाकोटी समेत क्षेत्रवासियों ने पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed