सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   16 GIC students selected in the army

Pauri News: जीआईसी के 16 छात्रों का सेना में चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 05 Jun 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
16 GIC students selected in the army
विज्ञापन
पौड़ी। राजकीय इंटर कॉलेज 16 छात्रों का अग्निवीर सेना भर्ती में चयन हुआ है। फरवरी-मार्च में बीआरओ कौड़िया कैंप, कोटद्वार की ओर से आयोजित सेना भर्ती में विद्यालय के 25 छात्रों ने प्रतिभाग किया था जिनमें से 16 छात्रों ने सफलता हासिल की। विद्यालय के प्रधानाचार्य व एनसीसी प्रभारी वेद प्रकाश डोभाल ने चयनित छात्रों को बधाई दी। सेना में चयनित छात्रों में अनुराग, निखिल रावत, सुमन रावत, प्रियांशु रावत, राहुल रावत सहित अन्य छात्र शामिल हैं। संवाद

...........................

खुले में कूड़ा फेंकने पर पालिका सख्त
पौड़ी। नगर पालिका ने खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पालिका द्वारा अब तक 135 चालान किए जा चुके हैं जिनसे 97 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था संचालित की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग खुले स्थानों पर कूड़ा फेंक रहे हैं जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................


पंचायतीराज मंत्री का आभार जताया
पौड़ी। उत्तराखंड के पंचायतीराज विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अब विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत सचिव का दायित्व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) यानी एडीओ पंचायत संभालेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा और जिला महामंत्री कुलदेव राणा ने मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी से मुलाकात कर उनके माध्यम से पंचायतीराज मंत्री को आभार पत्र भेजा। जिलाध्यक्ष राणा ने कहा कि यह निर्णय पंचायतीराज व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos

..........................


जनसभा में शामिल कार्यकर्ताओं का जताया आभार
पौड़ी। कंडोलिया मैदान में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से विकासखंड बीरोंखाल, थलीसैंण, पोखड़ा, एकेश्वर, सतपुली, जयहरीखाल, द्वारीखाल और पाबौं सहित दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों का आभार जताया। संवाद
........................


डाक जीवन बीमा का एजेंट बनकर कमाएं रोजगार का अवसर
पौड़ी। भारतीय डाक विभाग ने युवाओं और इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट बनने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। अधीक्षक डाकघर मंडल विपिन भट्ट ने बताया कि विभाग एजेंट के रूप में कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। एजेंट बनकर अभ्यर्थी रोजगार के साथ आय अर्जित कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed