{"_id":"6a22ca5ef1e795c9a50f988c","slug":"shrikot-ganganali-cooperative-society-will-become-a-new-model-of-cooperatives-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123314-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता का नया मॉडल बनेगी श्रीकोट गंगनाली सहकारी समिति : डाॅ. रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता का नया मॉडल बनेगी श्रीकोट गंगनाली सहकारी समिति : डाॅ. रावत
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- समिति को सौंपी जाएगी गैस एजेंसी से पेट्रोल पंप संचालन की जिम्मेदारी
श्रीनगर। श्रीकोट गंगनाली बहुउद्देशीय सहकारी समिति की प्रथम सामान्य निकाय बैठक शुक्रवार को आहुत की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया गया कि उपभोक्ता सहकारी संघ की भूमि को श्रीकोट गंगनाली समिति को हस्तांतरित किया जाएगा। इस भूमि पर जिला सहकारी बैंक की शाखा, सामुदायिक भवन, बहुउद्देशीय सहकारी समिति कार्यालय व जन औषधि केंद्र की स्थापना की जाएगी जिससे क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर अनेक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा करते हुए कहा कि श्रीकोट गंगनाली समिति को भविष्य में गैस एजेंसी, सीएससी सेंटर, नगर बस सेवा संचालन व पेट्रोल पंप संचालन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता से स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही प्रदेशभर के फल विक्रेताओं, चाय व्यवसायियों, रेहड़ी-ठेली संचालकों व अन्य छोटे व्यवसाय करने वाले स्थायी मूल निवासियों के लिए माइक्रो ऋण योजना प्रारंभ करने जा रही है। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जा रही है और जल्द ही योजना का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शिव शक्ति समूह को 5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त चंद्र प्रकाश पांडे, विजय श्री रतूड़ी, बबीता देवी एवं राहुल कुमार को भी ब्याज रहित ऋण वितरित किए गए। महिला किसानों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति सदस्यों को सम्मानित करते हुए उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति की निदेशक कल्याणी देवी ने स्वरचित कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर मेयर आरती भंडारी, जिला अध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर, बंधु उमेश त्रिपाठी, संपत सिंह रावत, मातवर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos