{"_id":"6a22cbe4e94cad81570f9be6","slug":"negligence-in-cooperative-schemes-will-not-be-tolerated-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123323-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डॉ. रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डॉ. रावत
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 5 जून तक पूरे हों लंबित कार्य करने के दिए निर्देश
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सभागार में शुक्रवार को सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सहकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी लंबित कार्य 15 जून तक हर हाल में पूरे किए जाएं। डॉ. रावत ने माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती योजना की समीक्षा करते हुए इसे और व्यापक स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौड़ी, टिहरी, देहरादून और चमोली में योजना के सकारात्मक परिणाम मिले हैं, इसलिए इसे अन्य क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाए मंत्री ने मिलेट्स मिशन के प्रचार-प्रसार के लिए सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रथम चरण में प्रत्येक जनपद में एक-एक आदर्श सहकारिता ग्राम विकसित करने, सहकारी बैंकों में शाखा विस्तार और ओटीएस योजना पर विशेष जोर दिया। बैठक में सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद ने कंप्यूटराइजेशन एवं अन्य लंबित कार्यों को 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर सचिव सुरेंद्र दत्त बेलवाल, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos