सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   234 domestic and 36 commercial cylinders were distributed in the city area

Pauri News: नगर क्षेत्र में 234 घरेलू व 36 कॉमर्शियल सिलिंडर वितरित किए

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 03 Apr 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
234 domestic and 36 commercial cylinders were distributed in the city area
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर क्षेत्र में इंडेन गैस की आपूर्ति को लेकर शुक्रवार को स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला। गैस एजेंसी की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में घरेलू और कॉमर्शियल सिलिंडरों का वितरण किया गया, जिससे कई उपभोक्ताओं को राहत मिली। प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को डांग, मलेथा और पराग क्षेत्रों में कुल 234 घरेलू और 36 कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति की गई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी को परेशानी न हो। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस बुकिंग के लिए मिस कॉल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन जरूर करें और डिलीवरी के समय डीएसी कोड अवश्य दिखाएं, जिससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रबंधक ने यह भी बताया कि कई बार गैस आपूर्ति में बाधा इसलिए आती है क्योंकि कुछ उपभोक्ता सही जानकारी या कोड उपलब्ध नहीं कराते, जिससे डिलीवरी में दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा रोटेशन प्रणाली के तहत सभी क्षेत्रों में समान रूप से गैस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed