{"_id":"6a71c707a95bf4d8ab0dc028","slug":"26-women-joined-the-bjp-in-kirtinagar-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124969-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कीर्तिनगर में 26 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कीर्तिनगर में 26 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन
Tue, 04 Aug 2026 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नैथाणा एवं नौर किलकिलेश्वर की 26 महिलाओं ने विधायक विनोद कंडारी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसेवा एवं विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। संवाद
मलेथा में खुलेगी जिला सहकारी बैंक की शाखाएं
कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के मलेथा में टिहरी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की नई शाखा खोले जाने को मंजूरी मिल गई है। सहकारिता समितियों, उत्तराखंड के अपर निबंधक ने इस संबंध में स्वीकृति आदेश जारी कर बैंक को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैंक की प्रशासनिक समिति की बैठक में लिए गए निर्णय और स्थानीय सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नई शाखा खोलने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। अपर निबंधक ने टिहरी जिला सहकारी बैंक के सचिव/महाप्रबंधक को निर्देशित किया है कि शाखाएं खोले जाने से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करते हुए आवश्यक पत्रावली आरबीआई को भेजना सुनिश्चित करें। संवाद