फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The District Magistrate inspected the work on the Pauri-Srinagar highway.

Pauri News: डीएम ने पौड़ी- श्रीनगर हाईवे के कार्यों का किया निरीक्षण

Tue, 04 Aug 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 04 Aug 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the work on the Pauri-Srinagar highway.
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को पौड़ी-श्रीनगर हाईवे का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, जल निकासी व्यवस्था, मलबा प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर मिली कमियों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बस अड्डे के समीप श्रीनगर रोड की ओर बरसाती पानी की निकासी के लिए बनी नाली की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर नाली का निर्माण कराने के निर्देश दिए। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने हाईवे के चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। सड़क किनारे फैले पत्थरों और मलबे पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था को तत्काल मलबा हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता धनंजय वर्मा, सभासद अरविंद रावत, प्रदीप असवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed