फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Embankment collapsed a week ago; repairs yet to be carried out.

Pauri News: एक सप्ताह पहले ढहा पुश्ता, अभी तक नहीं की गई मरम्मत

Tue, 04 Aug 2026 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 04 Aug 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
Embankment collapsed a week ago; repairs yet to be carried out.
फोटो
विज्ञापन

एजेंसी मोहल्ले के पुराने बदरीनाथ मार्ग पर खतरे के बीच हो रही आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर निगम के वार्ड नंबर-12 के एजेंसी मोहल्ला में डाट पुलिया के नीचे का पुश्ता ढहे एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन नगर निगम अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं करा पाया है। ऐसे में क्षतिग्रस्त मार्ग से आवाजाही जारी रहने के कारण यहां हादसे की आशंका बनी है।

बारिश के कारण डाट पुलिया के नीचे का पुश्ता भरभराकर गिर गया था। इससे पुराने बदरीनाथ मार्ग का एक हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। यह मार्ग एजेंसी मोहल्ला, श्रीकोट और घसिया महादेव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। स्थानीय संजय, रोहिताश और अंशुल ने बताया कि पुश्ता ढहने के बाद मार्ग खतरनाक हो गया है। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। पार्षद शुभम प्रभाकर ने कहा कि मेयर आरती भंडारी को पत्र देकर स्थिति से पहले ही अवगत कराया जा चुका है। निर्माण पूरा होने तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जानी चाहिए। वहीं नगर निगम के जेई सूरज ने बताया कि पुश्ते के निर्माण का इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed