सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   4,221 applications for 60 Home Guard positions; Home Guard recruitment begins today

Pauri News: 60 पदों पर 4221 आवेदन , आज से होगी होमगार्ड भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 05 Jun 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
4,221 applications for 60 Home Guard positions; Home Guard recruitment begins today
विज्ञापन
- 123 महिलाओं ने भी किया आवेदन, निरस्त, केवल पुरुषों के लिए थी भर्ती
Trending Videos

पौड़ी। जिले में होमगार्ड जवानों के 60 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार से जिला मुख्यालय स्थित रांसी स्टेडियम में शारीरिक नापजोख परीक्षा शुरू होगी। भर्ती के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन पत्रों की जांच के बाद अब 4221 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय में तैनात निरीक्षक देवकी नंदन पांडेय ने बताया कि 4344 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 123 महिलाओं ने भी आवेदन किया जबकि भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। आवेदन पत्रों की जांच के दौरान सभी 123 महिला अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों की संख्या 4221 रह गई है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार से रांसी स्टेडियम में अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख की जाएगी। इसके बाद निर्धारित मानकों के अनुसार अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षाएं आयोजित होंगी।

एक पद के लिए 70 उम्मीदवारों में बीच मुकाबला
भर्ती में अभ्यर्थियों की भारी संख्या युवाओं में रोजगार के प्रति बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है। 60 पदों के लिए 4221 अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में एक पद के लिए करीब 70 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इससे चयन प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed