{"_id":"6a22a9682684212966040770","slug":"rain-in-pauri-causes-waterlogging-causing-inconvenience-to-residents-at-16-locations-pauri-news-c-51-1-pri1001-114597-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी में बारिश से जलभराव, 16 स्थानों पर लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी में बारिश से जलभराव, 16 स्थानों पर लोगों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 05 Jun 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जल निकासी के लिए नगर पालिका ने नाला गैंग की टीम तैनात
पौड़ी। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को दो घंटे झमाझम बारिश हुई। लगातार हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो गया जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों और बाजार क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। शहर के करीब 16 स्थानों पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम कार्यालय के समीप, लोअर बाजार, माल रोड, छतरीधार सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी भर गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बारिश के दौरान जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण कई जगहों पर पानी लंबे समय तक जमा रह रहा है। इससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पालिका प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नालों की नियमित सफाई के लिए नाला गैंग टीम बनाई गई है। जिसमें आठ कार्मिक को तैनात किया गया है। ये टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार सफाई कार्य कर रही हैं ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके।
Trending Videos