सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Srinagar's Akriti Kandhari wins gold at the National Arm Wrestling Championships

Pauri News: राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 05 Jun 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Srinagar's Akriti Kandhari wins gold at the National Arm Wrestling Championships
विज्ञापन
- केरल की खिलाड़ी को हराकर चैंपियन बनीं, क्षेत्र में खुशी की लहर
Trending Videos

श्रीनगर। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित चौथी नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में श्रीनगर की बेटी आकृति कंडारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 29 मई से दो जून तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच आकृति कंडारी ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। स्वर्ण पदक मुकाबले में उन्होंने केरल की खिलाड़ी को पराजित किया। आकृति की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने उनकी खुशी जताई व उन्हें शुभकामनाएं दीं। आकृति जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी की पुत्री हैं। वह इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उनके भाई आर्यन कंडारी भी आर्म रेसलिंग के खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। आकृति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन की बदौलत ही वह राष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल कर सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed