सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two candidates each are in the fray for the posts of President and General Secretary

Pauri News: अध्यक्ष और महासचिव पद पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 05 Jun 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Two candidates each are in the fray for the posts of President and General Secretary
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर व्यापार सभा चुनाव के लिए व्यापारियों में उत्साह बना हुआ है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। दोनों पदों पर इस बार युवा व्यापारियों ने भी दावेदारी पेश की है। चुनाव अधिकारी दिनेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं व चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र वैध पाए जाने के बाद पंकज नेगी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने व्यापारियों से मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सक्रिय सहभागिता संगठन की मजबूती को दर्शाती है। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मतदान 12 जून को होगा, जिसके बाद दोनों पदों के विजेताओं का फैसला होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed