सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A permanent arrangement for freight vehicle parking will soon be in place.

Pauri News: मालगाड़ी वाहनों की पार्किंग के लिए शीघ्र होगी स्थायी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 21 May 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
A permanent arrangement for freight vehicle parking will soon be in place.
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम कार्यालय में मेयर आरती भंडारी ने जय बदरी विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक कर मालवाहक वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में एसोसिएशन की ओर से शहर में मालगाड़ी वाहनों के लिए स्थायी व उचित पार्किंग स्थल उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। इस पर मेयर भंडारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान का प्रबंध किया जाएगा जिससे शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे। इसके अलावा शहर में संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में जय बद्री विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अभिषेक नेगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed