सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A Block-Level Youth Resource Center will be established in the Kirtinagar development block

Pauri News: कीर्तिनगर विकास खंड में बनेगा ब्लॉक लेवल यूथ रिसोर्स सेंटर

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 21 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
A Block-Level Youth Resource Center will be established in the Kirtinagar development block
विज्ञापन
युवाओं को मिलेगा रोजगार और प्रशिक्षण का मंच
Trending Videos

कीर्तिनगर। राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विकास खंड स्तर पर ब्लॉक लेवल यूथ रिसोर्स सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विकासखंड कीर्तिनगर में भी यूथ रिसोर्स सेंटर की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निदेशक की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य के सभी विकासखंडों में ऐसे केंद्र स्थापित किए जाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। अब विभाग ने जिला युवा कल्याण अधिकारियों को विकासखंड मुख्यालय अथवा उसके आसपास केंद्र निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि यूथ रिसोर्स सेंटर युवाओं के लिए बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यहां युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी, प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं का लाभ, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, पर्यटन, साहसिक खेल और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के सर्वांगीण विकास और पलायन रोकने की दिशा में भी यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लिंगवाल ने बताया कि रिसोर्स सेंटर के लिए विकासखंड मुख्यालय परिसर में भूमि की तलाश की जा रही है। अगर यहां भूमि उपलब्ध नहीं होती है तो मुख्यालय के बाहर भूमि की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed