सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Since Wednesday, power outages in the city area have been troubling residents

Pauri News: बुधवार से नगर क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली से लोग रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 21 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Since Wednesday, power outages in the city area have been troubling residents
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर के मुख्य बाजार सहित बिलकेदार, डांग आदि क्षेत्रों में बुधवार रात से कई मोहल्लों में बिजली की आंख-मिचौली से व्यवसायी और आम लोग खासे परेशान रहे। बृहस्पतिवार को भी दिनभर विद्युत आपूर्ति अनियमित रही। जिस कारण लोग गर्मी से परेशान रहे, जबकि व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। पंखे, कूलर न चलने से चिलचिलाती गर्मी में लोगों को पसीना बहाना पड़ा। बिजली के ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट को ठीक करने में ऊर्जा निगम की टीम दिन भर जुटी रही, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिल पाई। सायं चार बजे के करीब से नगर के कई हिस्सों में लगातार विद्युत आपूर्ति ठप पड़ रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जीएस रावत ने बताया कि ट्रासफार्मर में फॉल्ट आने से दिक्कतें हुई है। देहरादून से ट्रासफार्मर मंगवाया गया है। तब तक इस क्षेत्र को अन्य लाइन से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैंं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम की टीम इस समस्या के समाधान के लिए बुधवार से जुटी हुई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed