{"_id":"6a0f0c1d1b8e5610140c0897","slug":"the-district-magistrate-dm-has-taken-a-tough-stand-on-illegal-mining-overloading-and-pending-litigation-pauri-news-c-51-1-pri1001-114404-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अवैध खनन, ओवरलोडिंग और लंबित वादों पर सख्त हुईं डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अवैध खनन, ओवरलोडिंग और लंबित वादों पर सख्त हुईं डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 21 May 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभिन्न विभागों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला खान अधिकारी और राजस्व विभाग को गुमखाल-सतपुली मार्ग समेत संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन व भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। पूर्ति विभाग को गैस गोदामों व पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण, आबकारी विभाग को अवैध शराब के खिलाफ अभियान तथा परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड और ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लोनिवि एनएच को यात्रा मार्गों पर संकेतक लगाने और मार्ग सुरक्षित रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण को मानचित्र आवेदन 10 दिन से अधिक लंबित न रखने तथा पुराने सिविल, राजस्व वादों, लंबित आरोप पत्रों और भू-राजस्व मामलों का निस्तारण 15 जून तक करने के निर्देश दिए। पीपी एक्ट और विविध देय वसूली में तेजी लाने तथा 31 मई तक प्रगति न होने पर संबंधित अमीनों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में प्रमाणपत्र सत्यापन, ई-ऑफिस व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री और आधार लिंकिंग की समीक्षा की गई। उपजिलाधिकारियों को पेयजल शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, एसडीएम नूपुर वर्मा, चतर सिंह चौहान, संदीप कुमार, आरटीओ विमल चंद्र पांडेय, सीओ तुषार बोरा और मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती मौजूद रहे।
Trending Videos