{"_id":"6a0f0ea2d90f8d80a0038197","slug":"a-massive-forest-fire-has-raged-in-the-devprayag-and-kirtinagar-areas-affecting-several-villages-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122878-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवप्रयाग व कीर्तिनगर के जंगलों में विकराल हुई आग, कई गांव प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवप्रयाग व कीर्तिनगर के जंगलों में विकराल हुई आग, कई गांव प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 21 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग ब्लॉक के त्यालनी और बागवान के जंगलों में आग बुझाने में जुटे कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- तेज हवाओं से फैली आग ने चीड़ के जंगलों को लिया चपेट में, वन संपदा और वन्यजीवों पर संकट
- ग्रामीण व वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटीं
देवप्रयाग व कीर्तिनगर के जंगलों में विकराल हुई आग, कई गांव प्रभावित
देवप्रयाग। देवप्रयाग व कीर्तिनगर ब्लॉक के जंगल में फैली आग की चपेट में बड़ा क्षेत्र आ गया है। आग से चीड़ के विशाल जंगल धू-धू कर जल रहे हैं जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही वन्य जीवों पर भी संकट गहरा गया है।
पिछले दो दिनों से त्यालनी से बागवान तक का क्षेत्र आग की चपेट में है। पर्यावरण मित्र बिलेश्वर झल्डियाल के अनुसार टिहरी और कीर्तिनगर रेंज में लगी आग तेज हवाओं के कारण देवप्रयाग ब्लॉक के कई गांवों तक पहुंच गई। आग से त्यालनी, च्यालनी, टुंगटा, उमरी, जाबर, जखेड़, ललथपाठों, फरसोली और डोब सहित कई गांव प्रभावित हैं जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। चारों ओर फैले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ललटेना झाड़ियों के जलने से उठ रहा विषैला धुआं कई लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं, तेज हवाओं के साथ उड़ रही राख घरों और आंगनों तक पहुंच रही है। वन विभाग की टीमें और ग्रामीण लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। चंद्रवदनी मंदिर के नीचे स्थित देवदार और बांज की बहुमूल्य पौधशाला को बचाने के लिए वन कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं। वहीं डोब गांव स्थित जय शिवशंकर नर्सरी के नीचे सड़क तक पहुंची आग को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। सिवालीधार, लक्ष्मोली, हिसरियाखाल और बागवान-जामनीखाल मार्ग के दोनों ओर आग फैलने से इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी जोखिमभरी बनी हुई है। पाटाखाल क्षेत्र में भी जंगल धू-धू कर जल गए हैं। यहां के सौर ऊर्जा प्लांट को ग्रामीणों ने किसी तरह आग की चपेट में आने से बचाया। वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि आग पर नियंत्रण के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। टीम आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
Trending Videos