{"_id":"6a0f03734dd4d7362c00e861","slug":"the-sub-district-hospital-wards-lack-adequate-fans-and-the-icu-is-locked-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122882-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: उप जिला अस्पताल में वार्डों में नहीं हैं पर्याप्त पंखे, आईसीयू में लगे हैं ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: उप जिला अस्पताल में वार्डों में नहीं हैं पर्याप्त पंखे, आईसीयू में लगे हैं ताले
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 21 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही उप जिला अस्पताल श्रीनगर में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसी बीच अस्पताल में की गई पड़ताल में कई व्यवस्थाओं की खामियां सामने आईं। अस्पताल के जनरल वार्ड में पर्याप्त पंखों की व्यवस्था नहीं मिली और एक पंखा गायब पाया गया। वहीं वार्ड के बाहर लगा वॉटर कूलर भी खराब स्थिति में मिला। हालांकि अस्पताल के अन्य दो तलों पर लगे वॉटर कूलर सही हालत में हैं, जिनका उपयोग मरीज और तीमारदार कर रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद पाई गईं।
अस्पताल में चार बेड का आईसीयू वार्ड भी बनाया गया है, लेकिन यहां अक्सर ताले लगे रहते हैं। बताया जा रहा है कि आईसीयू में मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता और गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। जबकि अस्पताल में फिजिशियन, सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ आईसीयू स्टाफ भी तैनात है।
चिल्ड्रन वार्ड में छह बेड हैं, लेकिन भर्ती बच्चों के लिए केवल दो सिलिंग फैन ही लगे हैं। इसके अलावा अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र में भी पर्याप्त दवाएं उपलब्ध नहीं हैं।बृहस्पतिवार को अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। ओपीडी में कुल 460 मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकतर मरीज बुखार, पेट दर्द, उल्टी, हाथ-पांव में दर्द और आंखों में जलन जैसी समस्याओं से पीड़ित थे।
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विमल गुसांई ने बताया कि अस्पताल में सभी विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात हैं और मरीजों को आईसीयू की सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खराब वॉटर कूलर के स्थान पर नया वॉटर कूलर लगाया जा रहा है। साथ ही जनरल वार्ड में जहां पंखा नहीं है वहां जल्द पंखा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Trending Videos