{"_id":"6a09a4dbf69acad57a090715","slug":"broken-drain-slabs-in-parking-lots-pose-risk-of-accidents-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122754-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पार्किंग में टूटे नाली के स्लैब से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पार्किंग में टूटे नाली के स्लैब से हादसे का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 17 May 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। रोडवेज बस अड्डे की पार्किंग के प्रवेश और निकासी मार्ग पर बने सीमेंट व सरिया के नाली स्लैब क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। स्लैब टूटने और गहरे गड्ढे होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और वाहन चालकों के सीधे नाली में गिरने व दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई जगहों पर सरिया बाहर निकल आई है और एक स्थान पर की गई मिट्टी भरने की अस्थायी व्यवस्था भी बरसात या दबाव पड़ने पर धंस जाती है। रोडवेज बस अड्डे के प्रभारी अशोक काला ने बताया कि यह स्लैब पहले नगर निगम ने बनाए थे। समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं नगर निगम के जेई सूरज ने बताया कि रोडवेज से शिकायत प्राप्त हुई है और मामले का जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
Trending Videos