{"_id":"6a0af35df9b8e3c692026557","slug":"monkeys-enter-homes-and-steal-food-creating-panic-in-villages-pauri-news-c-51-1-pri1002-114353-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: घर में घुसकर खाना ले उड़े बंदर, गांवों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: घर में घुसकर खाना ले उड़े बंदर, गांवों में दहशत का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 18 May 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कोट के सबदरखाल समेत कई गांवों में बंदरों और लंगूरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि उत्पाती बंदर अब लोगों के घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रसोई में रखा भोजन, फल और बाजार से लाया गया सामान भी सुरक्षित नहीं रह गया है। चरोली, पाबौ, कुंडी और पवनपुरी गांवों के लोगों ने बताया कि बंदर राह चलते लोगों के हाथों से थैले छीन रहे हैं और सामान फाड़कर सड़क पर बिखेर दे रहे हैं। ग्रामीणों व बच्चों में डर का माहौल बना हुआ है, क्योंकि कई बार बंदर लोगों पर झपट्टा भी मार रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बंदर और लंगूर सिर्फ खाने का सामान ही नहीं उड़ा रहे, बल्कि खेतों में खड़ी फसलों को भी चौपट कर रहे हैं। सेब और कीवी के पौधों की कोपलों तक को तोड़कर खा जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई मकानों की पठाल और रेलिंग भी बंदरों ने तोड़ दी हैं। ग्राम
क्या कहते हैं ग्रामीण
- आए दिन घर के भीतर बंदर व लंगूर घुसकर खाने का सामान उड़ा ले जा रहे हैं। वन विभाग को कई बार सूचित करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। - कल्पेश्वरी देवी, ग्राम प्रधान चरोली।
- बंदरों व लंगूरों ने मकानों की पठाल और रेलिंग तोड़ दी है। गांव में सेब और कीवी के पौधे लगाए थे बंदर और लंगूर पौधों की कोपलों तक को तोड़कर खा जा रहे हैं। - बलवंत सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन
- कल सुबह का नाश्ता तैयार किया था, काम में थोड़ी व्यस्त क्या हुई कि बंदरों ने पूरी टोकरी ही उड़ा ली। लोगों के हाथों तक से बंदर सामान छीन ले जा रहे हैं। - लक्ष्मी देवी, ग्रामीण।

Trending Videos
- कल सुबह का नाश्ता तैयार किया था, काम में थोड़ी व्यस्त क्या हुई कि बंदरों ने पूरी टोकरी ही उड़ा ली। लोगों के हाथों तक से बंदर सामान छीन ले जा रहे हैं। - लक्ष्मी देवी, ग्रामीण।