{"_id":"6a4ba655b7295b7bf4064034","slug":"city-residents-distressed-by-four-days-of-erratic-power-supply-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124120-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चार दिन तक बिजली की आंख-मिचौली से शहरवासी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चार दिन तक बिजली की आंख-मिचौली से शहरवासी बेहाल
Mon, 06 Jul 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी बनी वजह, व्यापार, पढ़ाई और जनजीवन पर पड़ा असर
- भक्तियाना, कमलेश्वर, बागवान, शक्ति विहार, एनआईटी और हथकट्टा में चार दिन तक बिजली संकट
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के भक्तियाना, कमलेश्वर, बागवान, शक्ति विहार, एनआईटी और हथकट्टा क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से अनियमित बिजली आपूर्ति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली से जनजीवन प्रभावित रहा। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा जबकि छात्रों की पढ़ाई भी बाधित रही।
कमलेश्वर के व्यवसायी आशुतोष बहुगुणा और गणेश ने बताया कि सुबह के व्यस्त समय में बिजली गुल रहने से फोटोस्टेट, प्रिंटिंग और अन्य कार्य प्रभावित हुए। काम न हो पाने के कारण ग्राहक लौट गए। वहीं, प्रकाश सती और विपिन थपलियाल ने बताया कि लगातार कटौती से दुकानों के फ्रिज ठीक से नहीं चल सके जिससे आइसक्रीम, दूध और अन्य डेयरी उत्पाद खराब हो गए। स्थानीय निवासी गजेंद्र, घनश्याम और दिनेश उनियाल ने बताया कि उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर बंद रहने से परेशानियाें का सामना करना पड़ा। रविवार को पूरे दिन बिजली न रहने से लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। एनआईटी के एमटेक सहित अन्य छात्रों ने बताया कि बिजली नहीं होने से लैपटॉप चार्ज नहीं हो पाए और प्रोजेक्ट व शोध कार्य प्रभावित हुए। विद्युत विभाग के अवर अभियंता यतेंद्र कुमार ने बताया कि पौड़ी चुंगी के पास स्थित ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से यह समस्या उत्पन्न हुई। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन मरम्मत के दौरान कुछ घरों के इन्वर्टरों से बैक करंट आने के कारण कार्य प्रभावित हुआ। इससे ट्रांसफार्मर ठीक करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात खराबी पूरी तरह दूर कर दी गई और अब सभी प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
केदार मोहल्ले में अलग ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, पार्षद के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
श्रीनगर। केदार मोहल्ले में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सोमवार को वार्ड पार्षद मीना असवाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अलग ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि भीषण गर्मी के बीच पिछले चार दिनों से मोहल्ले में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। कहा लगातार हो रही कटौती के कारण लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है, बिजली नहीं रहने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। वार्डवासियों ने बताया कि वर्तमान ट्रांसफार्मर पर अधिक भार होने के कारण बार-बार फॉल्ट की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने विद्युत विभाग से केदार मोहल्ले के लिए अलग ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु होगी और लोगों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। पार्षद मीना असवाल ने कहा कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वार्डवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अधिशासी अभियंता जीएस रावत ने मामले का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर आरती रतूड़ी, सत्य सिंह तड़ियाल, गिरीश सेमवाल, मनोहर रावत, राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, उषा कंडारी, हेमंती कंडारी, अनिता भंडारी, सुधीर बिष्ट सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।