पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Information on Development Schemes Shared with People in Kirtinagar

Pauri News: कीर्तिनगर में लोगों को विकास योजनाओं की दी जानकारी

Mon, 06 Jul 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 06 Jul 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Information on Development Schemes Shared with People in Kirtinagar
- विधायक विनोद कंडारी ने इंडोर स्टेडियम बनाने समेत अन्य घोषणाएं कीं
विज्ञापन

पांच वर्ष की पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां
कीर्तिनगर। प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन व समर्पण अभियान के तहत सोमवार को कीर्तिनगर सभागार में सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य में आधारभूत संरचना- रेल, सड़क, रोपवे, उड़ान योजना व अन्य वृहद विकास परियोजनाएं विषय पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक विनोद कंडारी ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, पर्यटन, रोजगार, खेल, महिला सशक्तिकरण शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। कहा कि देवप्रयाग के बाद अब कीर्तिनगर में भी जल्द इंडोर स्टेडियम और नैथाणा में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही बडियारगढ़ क्षेत्र में भी छात्रों को उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में दायित्वधारी संजय नेगी, सोना सजवाण, विनोद सुयाल, ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग विनोद विष्ट, नगर पंचायत कीर्तिनगर के अध्यक्ष डॉ. राकेश मोहन मैठाणी, नगर पंचायत देवप्रयाग की अध्यक्ष ममता देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर संचालित योजनाओं की जानकारी दी। व पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया व महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed