फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Collision between Kanwar pilgrims' motorcycles; two devotees from Shamli injured.

Pauri News: कांवड़ यात्रियों की बाइकों की टक्कर, शामली के दो श्रद्धालु घायल

Fri, 07 Aug 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 07 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Collision between Kanwar pilgrims' motorcycles; two devotees from Shamli injured.
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सकनीधार के पास दो कांवड़ यात्रियों की बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे शामली निवासी दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 सेवा के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग भिजवाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जाफरपुर निवासी सागर (32) पुत्र नरेंद्र सैनी और रिंकू (35) पुत्र कल्लू अपनी बाइक से बदरीनाथ धाम के दर्शन कर अपने घर शामली लौट रहे थे। जैसे ही वह सकनीधार के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक अन्य कांवड़ यात्री की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सागर और रिंकू के चेहरे पर गहरी चोटें आईं हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed