{"_id":"69a6dfadb22e9b07c90edf40","slug":"damaged-the-dustbin-and-threw-it-into-the-ditch-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-120804-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कूड़ेदान क्षतिग्रस्त कर खाई में फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कूड़ेदान क्षतिग्रस्त कर खाई में फेंके
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 03 Mar 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खिूर्स-बुघाणी मार्ग पर रतूड़ा बैंड के समीप अज्ञात असामाजिक तत्वों ने नगर निगम की ओर से लगाए गए कूड़ेदानों को क्षतिग्रस्त कर खाई में फेंक दिया। सूचना मिलने पर निगम कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कूड़ेदान खाई से निकाले व उन्हें निगम कार्यालय में जमा कराया। निगम प्रशासन ने असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए इस कृत्य की निंदा करते हुए सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की। संवाद
रामलीला मैदान में चक्रव्यूह मंचन सात को
श्रीनगर। नगर निगम कार्यालय में मेयर आरती भंडारी ने पंतजलि महिला समूहों की महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं की ओर से रामलीला मैदान में चक्रव्यूह मंचन किया जाना प्रस्तावित है। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सात मार्च को चार बजे से होने वाले चक्रव्यूह मंचन में पहुंचने के लिए लोगों से अपील की। संवाद
-- -- --
उपयोग के बाद ब्लेड बॉक्स में नगर निगम को देंगे बारबर
श्रीनगर। नगर निगम सभागार में मेयर आरती भंडारी के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने निगम क्षेत्र के बारबर की बैठक ली। इस मौके पर उन्हें निर्देशित किया गया कि बाल काटने में प्रयुक्त ब्लेड को उपयोग करने के बाद एक बॉक्स में रखकर निगम को दें। ब्लेड रखने के लिए बॉक्स निगम की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि ब्लेड को किसी भी हाल में सार्वजनिक स्थानों पर न फेंका जाए। यदि कोई ऐसा करते हुए पकड़ा गया तो कार्रवाई होगी। संवाद
Trending Videos