सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for opening a bank branch in Tarapalisain

Pauri News: तरपालीसैंण में बैंक शाखा खोलने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 22 Mar 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
Demand for opening a bank branch in Tarapalisain
विज्ञापन
थलीसैंण। तरपालीसैण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के अभाव के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र भेजकर नई शाखा खोलने की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पत्र में कहा कि क्षेत्र में वर्तमान में बैंक की कोई शाखा उपलब्ध नहीं है जिससे ग्रामीणों को 20-25 किलोमीटर दूर स्थित शाखाओं में जाना पड़ता है। बताया कि तरपालीसैंण व आसपास के 30-35 गांव इस क्षेत्र से जुड़े हैं, जहां लगभग 10 हजार बैंक खाते संचालित हैं। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा न होने से लोगों को खाता संचालन, नकद जमा-निकासी, ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में किसान, महिला स्वयं सहायता समूह, छोटे व्यापारी, विद्यार्थी और पेंशनधारक बड़ी संख्या में निवास करते हैं, जिन्हें बैंकिंग सेवाओं की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने बैंक प्रबंधन से जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द तरपालीसैण में नई शाखा खोलने की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed