{"_id":"699ee41b8560ac1678073bf5","slug":"demand-to-give-special-opportunity-to-students-to-complete-their-degree-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-120641-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्रों को डिग्री पूरी करने का विशेष अवसर देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्रों को डिग्री पूरी करने का विशेष अवसर देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 25 Feb 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के वर्ष 2015 के सीबीसीएस बैच एवं उसके बाद के छात्रों को डिग्री पूर्ण करने के लिए छात्रों ने विशेष अवसर प्रदान करने की मांग की। छात्रों ने इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा है।
छात्रों ने कहा कि वर्ष 2015 में लागू हुई सीबीसीएस प्रणाली के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों को नई व्यवस्था के नियमों एवं तकनीकी जटिलताओं के कारण कई विषयों में बैक लग गई थी। इसके बाद वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण विवि की परीक्षाएं एवं शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। परिणामस्वरूप कई छात्र समय पर परीक्षाएं नहीं दे सकें और उनकी डिग्री अधूरी रह गई। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ऐसे विद्यार्थियों को डिग्री पूर्ण करने के लिए एक विशेष अवसर प्रदान करने की मांग की ताकि वे अपना शैक्षणिक सत्र पूर्ण कर सकें। ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत राणा, प्रकाश फर्सवाण, रोहित कोहली, अजय, संजय पंवार, शुभम, कार्तिक आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos