सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demonstration for restoration of old pension

Pauri News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 03 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for restoration of old pension
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

संयुक्त मोर्चा ने कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में भागीदारी करने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिनगर। ब्लॉक मुख्यालय कीर्तिनगर में मंगलवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एनपीएस/यूपीएस के विरोध में प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल ने सभी से भविष्य में भी एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से पेंशन की पुरानी व्यवस्था लागू रखने की मांग की।
मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि एनपीएस/यूपीएस जैसी व्यवस्थाएं कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बना रही हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को कर्मचारियों का अधिकार बताते हुए सरकार से इसे शीघ्र बहाल करने की मांग की। ब्लॉक मंत्री सुरजीत सिंह ने कहा कि होली के रंग हमारे लिए तब तक फीके हैं जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती। संरक्षक सतीश बलूनी ने सभी साथियों से एकजुटता का आह्वान किया। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चौहान, अमित नौडियाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर जगमोहन पुंडीर, कमलेश्वर थपलियाल, प्रवीन कुमार, महावीर पालीवाल, पंकज, अनिल भट्ट, दया सागर उनियाल, चंद्रशेखर मेवाड़, विनोद चौहान, राहुल कुमार, दीपक मियां, वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed