सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Deploy JCB on the Yatra route by April 15: DM

यात्रा मार्ग पर 15 अप्रैल तक तैनात करें जेसीबी : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 02 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Deploy JCB on the Yatra route by April 15: DM
विज्ञापन
- पर्याप्त फोर्स तैनात करने व जाम से निपटने के लिए प्लान बनाने को कहा
Trending Videos

पौड़ी। डीएम ने चारधाम यात्रा की तैयारियाें के संबंध में विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। उन्होंने विभागों को शीघ्र ही ड्यूटी रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षाकाल के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनें 15 अप्रैल तक तैनात करने के भी निर्देश दिए। पुलिस विभाग को पर्याप्त फोर्स तैनात करने व जाम से निपटने के लिए पहले से ही प्लान तैयार करने को कहा।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, जल, लोनिवि, उरेडा, पर्यटन, खाद्य आदि विभागों की समीक्षा बैठक ली। डीएम ने लक्ष्मणझूला, कलियासौड़, भट्टीसेरा व नीलकंठ क्षेत्र में चिकित्सा राहत इकाइयों की स्थापना और संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन क्षेत्रों में रोस्टरवार चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती, पर्याप्त एंबुलेंस व्यवस्था व आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने को कहा। साथ ही लोनिवि को आगामी वर्षाकाल के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनें 15 अप्रैल तक तैनात करने के भी निर्देश दिए। जनपद से जुड़े विभिन्न वैकल्पिक मार्गों का निरीक्षण कर शीघ्र सुधारीकरण करने को कहा। पार्किंग स्थलों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल शौचालय स्थापित करने के साथ ही स्ट्रीट लाइटों को भी अपडेट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति और पर्यटन विभाग को होटलों, धर्मशालाओं, रैनबसेरा व गेस्ट हाउसों का संयुक्त निरीक्षण कर ईंधन (पेट्रोल, डीजल, एलपीजी) की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि चारधाम यात्रा के लिए वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। जनपद में करीब 500 बसें और पांच हजार टैक्सी/मैक्सी की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सीओ सीओ तुषार बोरा, आरटीओ द्वारिका प्रसाद व विमल पांडेय, ईई जल संस्थान प्रवीण सैनी, ईई लोनिवि विवेक सेमवाल, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed