{"_id":"69cfab150d2ca50db90fcee6","slug":"district-library-renovated-with-pahari-style-and-modern-facilities-pauri-news-c-51-1-pri1002-113802-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पहाड़ी शैली व आधुनिक सुविधाओं से तैयार हुआ जिला पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पहाड़ी शैली व आधुनिक सुविधाओं से तैयार हुआ जिला पुस्तकालय
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से लैस पौड़ी का जिला पुस्तकालय। स्रोत सूचना विभाग।
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय का जिला पुस्तकालय अब नए कलेवर और आकर्षक अध्ययन केंद्र के रूप में नजर आने लगा है। पुस्तकालय को पहाड़ी शैली में तैयार किया गया है। जिला प्रशासन की पहल पर पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। पुस्तकालय में युवा वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुस्तकों की उपलब्धता, आधुनिक फर्नीचर, पठन-पाठन की व्यवस्था, बुक स्टोरेज, वाई-फाई जोन आदि से लैस किया गया है। भवन की बाहरी दीवारों को पारंपरिक पहाड़ी शैली में बनाया गया है। पुस्तकालय की छत पर बनाया गया घंटाघर इस भवन को विशेष पहचान दिला रहा है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने पुस्तकालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कार्यों की सराहना करते हुए इसे एक उत्कृष्ट पहल बताया था। निर्माण दायी संस्था/ ईई लोनिवि निर्माण खंड रीना नेगी ने बताया कि पुस्तकालय को जिला योजना से करीब 55 लाख की धनराशि ने पुनर्निर्मित किया गया है। साथ ही पुस्तकालय का सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा हुआ।
क्या कहते हैं अधिकारी
- हर वर्ग के लिए पुस्तकालय को सुविधा संपन्न बनाया गया है। पूर्व में पुस्तकालय की स्थिति काफी दयनीय थी, जिसे जिला योजना से नये रूप में ढाला गया है। युवा वर्ग को पुस्तकालय में कई नई और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। - स्वाति एस भदौरिया, डीएम पौड़ी।
Trending Videos
क्या कहते हैं अधिकारी
- हर वर्ग के लिए पुस्तकालय को सुविधा संपन्न बनाया गया है। पूर्व में पुस्तकालय की स्थिति काफी दयनीय थी, जिसे जिला योजना से नये रूप में ढाला गया है। युवा वर्ग को पुस्तकालय में कई नई और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। - स्वाति एस भदौरिया, डीएम पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन