फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Emphasis on ensuring names are included in the voter list.

Pauri News: मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करने पर जोर

Fri, 31 Jul 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 31 Jul 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on ensuring names are included in the voter list.
श्रीनगर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक महानगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकार बताया गया। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में अनमैप्ड मतदाताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं का अब तक मैपिंग से बाहर रहना प्रक्रिया की धीमी गति को दर्शाता है। कांग्रेस ने इस संबंध में संगठन स्तर पर हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया। महानगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना उसका अधिकार है। बैठक में पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी, सतीश पटवाल, मीना रावत, लाल सिंह नेगी, जगदीश भट्ट, संदीप रावत, शिवलाल, मुकेश चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed