{"_id":"6a6ca5952d44ba26010280cc","slug":"kendriya-vidyalayas-stellar-performance-in-competitions-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-124855-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
Fri, 31 Jul 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एसएसबी श्रीनगर ने राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 की संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिताएं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला देहरादून में आयोजित की गई थी।
विद्यालय की प्राचार्या कृति सक्सेना के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। ''एक भारत, श्रेष्ठ भारत'' कार्यक्रम के तहत समूह गान (राष्ट्रीय) और समूह नृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्ट इफेक्ट प्रदर्शन एवं प्रोजेक्ट तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। कला उत्सव प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकल नृत्य, समूह वाद्ययंत्र संगीत, समूह विजुअल आर्ट्स तथा 2-डी विजुअल आर्ट्स (एकल) में विद्यालय पहले स्थान पर रहा। वहीं 3-डी विजुअल आर्ट्स (एकल) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया।उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय का चयन अब आगामी संभागीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर प्राचार्या ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और संभागीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। जारी