फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress members recited the Hanuman Chalisa in protest against the theft of donation funds.

Pauri News: चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Fri, 31 Jul 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 31 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Congress members recited the Hanuman Chalisa in protest against the theft of donation funds.
देवप्रयाग। केदारनाथ, बदरीनाथ धाम और श्री राम मंदिर अयोध्या में हुई कथित चंदा अनियमितताओं व सोने की चोरी के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में हिंडोलाखाल बाजार स्थित हिंडोलेश्वर शिव मंदिर में कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ कर केंद्र व राज्य सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने धार्मिक स्थलों में मिलने वाले दान और चंदे के उपयोग में पूरी पारदर्शिता बरतने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छोटे लोगों को अपराधी बनाकर असली बड़े चंदा चोरों को बचाने का काम कर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान से न्याय, देश में सत्य और सद्भाव की स्थापना की प्रार्थना की है। इस दौरान सुरेश राणा, डॉ. जितेंद्र उनियाल, मकान सिंह चौहान, मंगतराम मटियाल, सुभाष लिंगवाल, रामलाल नौटियाल, रघुवीर चौहान, गणेश झिल्डियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed