फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Alkeshwar Ghat submerged; monitoring continues.

Pauri News: अल्केश्वर घाट जलमग्न, निगरानी जारी

Fri, 31 Jul 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 31 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Alkeshwar Ghat submerged; monitoring continues.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार सुबह श्रीनगर में अलकनंदा का जलस्तर बीते दिनों की तुलना में अधिक दर्ज किया गया जिससे अल्केश्वर घाट जलमग्न हो गया। हालांकि नदी अभी चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शुक्रवार सुबह अलकनंदा नदी का जलस्तर 534.90 मीटर दर्ज किया गया। सुबह से ही नदी का बहाव तेज बना रहा और अल्केश्वर घाट पानी में डूबा रहा। दोपहर के बाद जलस्तर में हल्की कमी दर्ज की गई, लेकिन नदी का प्रवाह सामान्य से अधिक बना रहा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार अलकनंदा नदी अभी 535 मीटर के चेतावनी स्तर और 536 मीटर के खतरे के निशान से नीचे बह रही है। वर्तमान में किसी प्रकार का खतरा नहीं है, फिर भी लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नदी के जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed