{"_id":"6a6c9e7b1211da283e0a5128","slug":"instructions-to-remove-unused-and-dangling-wires-within-10-days-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124840-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 10 दिनों में अनुपयोगी और लटकते तार हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 10 दिनों में अनुपयोगी और लटकते तार हटाने के निर्देश
Fri, 31 Jul 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर। नगर निगम के वार्ड संख्या-30 भक्तियाना स्थित शक्ति विहार में बिजली के खंभों पर इंटरनेट और केबल कंपनियों के अनुपयोगी तारों का जाल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कई स्थानों पर तारों के गुच्छे खंभों से नीचे सड़क के बेहद करीब लटक रहे हैं जिससे खतरा बना हुआ है। वार्ड में करीब 10 से 12 बिजली के खंभों पर ऐसी स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। वार्ड पार्षद हिमांशु बहुगुणा ने बताया कि इंटरनेट और केबल सेवा से जुड़ी सभी संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी कर 10 दिनों में अनुपयोगी और लटकते तार हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समय में एजेंसियों ने कार्रवाई नहीं की तो नगर निगम स्वयं इन तारों को हटाने की कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही संबंधित एजेंसियों के खिलाफ चालान भी किया जाएगा। संवाद