{"_id":"6a16e969cc6dfc020f092257","slug":"garhwal-university-35-employees-got-permanent-appointment-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123055-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि : 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि : 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 27 May 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुलपति ने नियुक्त कर्मचारियों को वितरित किए नियुक्तिपत्र
लंबे समय से हाईकोर्ट में विचाराधीन था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि में लंबे समय से कार्यरत 147 दैनिक कर्मियों में से 35 कर्मचारियों को प्रथम चरण में स्थायी नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। बुधवार को कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने ग्रुप सी और वाहन चालक सहित 35 कर्मचारियों को नियुक्तिपत्र वितरित किए।
गढ़वाल विवि में 147 दैनिक, नियत वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थायी रूप से नियुक्ति दिए जाने की प्रक्रिया जारी है। लंबे समय से हाईकोर्ट में विचाराधीन चल रहे मामले में गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश की अध्यक्षता में 9 मई को हुई कार्यपरिषद (ईसी) की बैठक में 147 कर्मचारियों को स्थायी रूप से नियुक्त करने के फैसले पर मुहर लग गई थी। बुधवार को नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि यह गढ़वाल विवि के उन कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संघर्ष की जीत है जिन्होंने दिन-रात मेहनत करते हुए आज कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए कार्य किया है। कहा कि कर्मचारियों को जो नियुक्ति मिली है इसके पीछे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का बड़ा योगदान रहा है। उनकी ही मध्यस्थता के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से यह कार्य संभव हो पाया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित किया। मौके पर वित्त अधिकारी डॉ. अजय कुमार मोहंती, डीन पदोन्नति एवं रिक्रूटमेंट प्रो. एमएस पंवार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. गौतम वीर, प्रो. एमएम सेमवाल, टिहरी परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी गुसाईं, प्रो. एचबीएस चौहान, चौरास परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos