सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University: Admission to PhD will be done on 484 seats in 46 subjects.

गढ़वाल विवि : 46 विषयों में 484 सीटों पर होंगे पीएचडी में प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 02 Mar 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University: Admission to PhD will be done on 484 seats in 46 subjects.
विज्ञापन
15 मार्च है ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
Trending Videos

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के आधार पर पीएचडी में मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में सत्र 2025-26 के लिए 11 संकायों के 46 विषयों में 484 सीटों पर पीएचडी में प्रवेश होगा। इस बार राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के आधार पर पीएचडी में प्रवेश होगा। विवि की ओर से पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गढ़वाल विवि के कृषि एवं संबद्ध विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, पृथ्वी विज्ञान, शिक्षा, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी, कला एवं भाषाएं, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, प्रबंधन तथा विधि संकाय शामिल हैं। इन संकायों के भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जैव प्रौद्योगिकी, अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, पत्रकारिता, विधि और पर्यटन सहित 46 विषयों में शोध के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार इस सत्र में विश्वविद्यालय परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों तथा जेआरएफ श्रेणी सहित कुल 484 सीटों पर प्रवेश प्रस्तावित है। पात्रता के लिए अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत) के साथ स्नातकोत्तर उपाधि होना आवश्यक है। प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट, गेट, जीपैट, सीड, आईसीएमआर-नेट, डीबीटी-नेट, आईसीएआर-नेट अथवा अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के स्कोर तथा साक्षात्कार के आधार पर संपन्न होगी। चयन में 70 प्रतिशत वेटेज परीक्षा स्कोर तथा 30 प्रतिशत साक्षात्कार को दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपने शोध प्रस्ताव की प्रस्तुति भी देनी होगी। विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की तिथि 1 मार्च से 15 मार्च है। साक्षात्कार की तिथि संबंधित विभाग की ओर से अलग से घोषित की जाएगी। सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये तथा एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये निर्धारित है। सभी सूचनाएं केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। डाक की ओर से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed