{"_id":"69a6e1c7a97424ebe9089048","slug":"chait-ki-chaitwali-and-aagi-phagun-maina-khela-but-people-danced-with-great-enthusiasm-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-120819-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चैत की चैत्वाली... और ऐगी फागुण मैना खेला... पर जमकर नाचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चैत की चैत्वाली... और ऐगी फागुण मैना खेला... पर जमकर नाचे लोग
विज्ञापन
श्रीनगर वार्ड 32 में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम---स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
रामलीला समिति की ओर से आयोजित किया गया होली कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। आदर्श रामलीला समिति श्रीनगर की ओर से रामलीला मैदान में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोक गायक अमित सागर, गायिका वसुधा गौतम, प्रिया ठक्कर, मुकेश सेमवाल ने चैत की चैत्वाली... और ऐगी फागुण मैना खेला... समेत एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को खूब झुमाया।
कार्यक्रम में पहुंचीं मेयर आरती भंडारी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम एवं सौहार्द के साथ होली खेलने की अपील की। इस मौके पर अमित सागर ने चैत की चैत्वाली, सुआ रेती यादों मं, होली आई रे..., वसुधा गौतम प्रिया ठक्कर, मुकेश सेमवाल ने शिवजी की जटा, ऐगी फागुण मैना खेला होली, होली खेल रहे रघुवीररा, मेरू बाजु रंगा, पिचकारी सररा आदि गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांधा। कार्यक्रम में जगमोहन, विनीत ठक्कर, राजमोहन व संजय पांडेय ने वाद्ययंत्रों पर संगत दी। संचालन वीरेंद्र रतूड़ी ने किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, हिमांशु अग्रवाल, विजय रावल, आशीष उनियाल ने सभी को होली की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी, अनूप बहुगुणा, रोटरी क्लब के खिलेंद्र चौधरी, डाॅ. अजय गोयल आदि मौजूद रहे।
धारी में हुआ उक्रांद का होली मिलन कार्यक्रम
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के ढुंंडसिर क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांतिदल की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत का ढोल दमाऊं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में कई लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। पूरण सिंह कठैत ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों की अपेक्षा स्थानीय पार्टियां ही क्षेत्र और राज्य का विकास कर सकती हैं। उन्होंने लोगों से इस बार के विधानसभा चुनाव में उक्रांद के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। कार्यक्रम में सतेंद्र भट़्ट, सुनील पोखरियाल, अरुण नेगी, केशव रावत, बलवंत भंडारी, राकेश गोदियाल, भरत सिंह पुंडीर, पूर्व सैनिक जोत सिंह राणा आदि मौजूद थे। संवाद
गौर पूर्णिमा पर खेलेंगे फूलों की होली
श्रीनगर। छह मार्च को गौर पूर्णिमा महोत्सव उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस्कॉन की ओर से कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम होगा जिसमें भक्तों के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। आयोजकों ने बताया कि छह मार्च की शाम को भव्य कीर्तन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद कथा, भगवान का अभिषेक और अंत में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस्कॉन से जुड़े शिवम रावत, राजा रघुनाथ दास और आंचल राणा ने बताया कि गौर पूर्णिमा का पर्व भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और फूलों की होली का आयोजन किया जा रहा है। संवाद
समाज को जोड़ते हैं सांस्कृतिक आयोजन
श्रीनगर। प्रगति विहार स्थित अजब सिंह रावत के आवास पर फूलों की होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूनम कठैत (जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग), आरती भंडारी (मेयर, श्रीनगर नगर निगम), अतर सिंह असवाल (पूर्व राज्य मंत्री), प्रमिला भंडारी (जिला अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा), गणेश भट्ट (जिला महामंत्री), पार्षद पंकज सती, दिनेश पटवाल, शांति भट्ट आदि उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। वहीं वार्ड 32 डांग के पशु अनुसंधान केंद्र के परिसर में वार्ड पार्षद पंकज सती की पहल पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X