{"_id":"69a6e27e83787c31f2029baf","slug":"mulana-kandi-road-in-bad-condition-since-last-six-months-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-120810-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मुलाणाा-कांडी मार्ग छह माह से खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मुलाणाा-कांडी मार्ग छह माह से खस्ताहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मलबा जमा होने और दीवारें क्षतिग्रस्त होने से सफर बना है जोखिम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के दर्जनों गांवों को ब्लॉक, तहसील और बाजार से जोड़ने वाला मुलाणा-कांडी मार्ग करीब छह माह से खस्ताहाल हैं। मार्ग पर जमा बरसाती मलबा और क्षतिग्रस्त दीवारों के कारण क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2018 में मुलाणा, कांडी, गोनी, ऐराड़ी, चाचकंडा, सिल्काखाल गांवों को जोड़ने वाला मार्ग करीब छह माह से खस्ताहाल है। कांडी के पास मार्ग का करीब दो किलोमीटर चट्टानी हिस्सा मलबा, बोल्डर और दीवारों के टूटने से जानलेवा बन चुका है। कई स्थानों पर मलबे से मार्ग संकरा होने के कारण हादसे का खतरा बना है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व चिलेड़ी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि यह मार्ग लोस्तु पट्टी व सिल्काखाल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों के ब्लॉक, तहसील, सीएचसी व बाजार पहुंचने के लिए सबसे आसान मार्ग है। इस मार्ग से उन्हें करीब 15 से 20 किलोमीटर की कम दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर से जल्द मार्ग की दशा सुधारने की मांग की। दूसरी ओर कांग्रेस नेता रामलाल नौटियाल ने मार्ग के सुधारीकरण के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos