सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hemkund Sahib Yatra begins, first batch led by the Panj Pyaras leaves Srinagar

Pauri News: हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू, पंज प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था श्रीनगर से रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 21 May 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra begins, first batch led by the Panj Pyaras leaves Srinagar
विज्ञापन
- जत्थे में शामिल हुए 350 श्रद्धालु, 23 मई को खुलेंगे कपाट
Trending Videos

श्रीनगर। सिख श्रद्धालुओं के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा के लिए ऋषिकेश से पंज प्यारों का पहला जत्था बुधवार रात श्रीनगर स्थित गुरुद्वारे पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बृहस्पतिवार सुबह गुरुद्वारे में विशेष शबद कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया। इसके बाद पंज प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था गोविंदघाट के लिए रवाना हुआ। जत्थे में करीब 350 श्रद्धालु शामिल रहे। सबसे आगे पंज प्यारों का जत्था चल रहा था जबकि पीछे श्रद्धालु जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ यात्रा पर निकले। श्रद्धालु बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंचने के बाद आगे हेमकुंड साहिब की पैदल यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्रीनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक हरविंदर सिंह लक्की ने बताया कि यात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठहरने, लंगर और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। उन्होंने बताया कि पंज प्यारों के नेतृत्व में रवाना हुआ यह पहला जत्था श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed