{"_id":"6a0efc8df16fb80fcd02ae18","slug":"medical-stores-and-food-establishments-were-inspected-unexpectedly-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122870-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 21 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- दो स्थानों पर स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों से संबंधित अनियमितताएं पाई गईं
- श्रीकोट, श्रीनगर बाजार के स्टोर संचालकों को एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर दी सख्त चेतावनी
श्रीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव नाजिश कलीम के नेतृत्व में श्रीकोट, श्रीनगर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर व खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दौरान मेडिकल स्टोरों में दवाओं की एक्सपायरी तिथि, भंडारण व्यवस्था, लाइसेंस, अभिलेखों और जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई। सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन व जेनेरिक ड्रग्स-इफेक्टिव, इकोनॉमिकल एंड एसेंशियल के तहत चलाए गए अभियान के दौरान सचिव नाजिश कलीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में एक्सपायरी व अमानक दवाओं की बिक्री न की जाए। साथ ही आमजन को जेनेरिक दवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में दो स्थानों पर स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों से संबंधित अनियमितताएं पाई गईं। टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर सुधार के निर्देश देते हुए भविष्य में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। इसके बाद पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर में एंटी ड्रग यूनिट का गठन किया गया। विद्यालय में आयोजित विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, बाल अधिकार और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। मौके पर इस उप जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विमल गुसाईं, औषधि निरीक्षक सीमा चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार, पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, डीएलएसए के रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos