{"_id":"6a2e9b9265a82e0b4d0b12bf","slug":"interlocking-tiles-being-laid-on-the-kirtinagar-chauras-motor-road-adequate-petrol-and-diesel-stocks-in-srinagar-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-123546-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, प्रशासन ने जांची व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, प्रशासन ने जांची व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पूर्ति निरीक्षक ने भक्तियाना स्थित एनआईटी क्षेत्र से लेकर फरासू तक संचालित पांच पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण
- श्रीनगर में प्रतिदिन करीब 30 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल की हो रही खपत
श्रीनगर में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, प्रशासन ने जांची व्यवस्थाएं
श्रीनगर। चारधाम यात्रा के दौरान ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध पाया गया। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए पानी, हवा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी संतोषजनक मिलीं।
पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार केंतुरा ने रविवार को भक्तियाना स्थित एनआईटी क्षेत्र से लेकर फरासू तक संचालित पांच पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं पाई गई है और सभी स्थानों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा सीजन के दौरान श्रीनगर क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों को मिलाकर प्रतिदिन करीब 30 हजार लीटर पेट्रोल और 30 हजार लीटर डीजल की खपत हो रही है। इसके बावजूद सभी पेट्रोल पंपों पर लगभग 60 हजार लीटर पेट्रोल और 60 हजार लीटर डीजल का भंडार उपलब्ध है जिससे यात्रियों और स्थानीय उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर पेयजल, हवा भरने की सुविधा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित मिलीं। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है और ईंधन आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विजय कुमार केंतुरा ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। वर्तमान में सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है व किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।