{"_id":"6a7702e4ea917e6fad091027","slug":"kanwariyas-bikes-cause-trouble-in-srinagar-demand-for-action-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-125094-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कांवड़ियों की बाइकों से श्रीनगर में बढ़ी परेशानी, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कांवड़ियों की बाइकों से श्रीनगर में बढ़ी परेशानी, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। केदारनाथ समेत विभिन्न शिवालयों में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों की बाइकों से श्रीनगर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही आंतरिक मार्गों पर भी बिना हेलमेट, तीन सवारी, तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों की आवाजाही बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं का शहर में स्वागत है, लेकिन कुछ बाइक सवारों की तेज रफ्तार, कानफोड़ू साइलेंसर और हुड़दंग से लोग परेशान हैं। आरोप है कि कई बाइक सवार लोगों से बेवजह उलझ रहे हैं। दिन-रात झुंड में चल रही बाइकों से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय आनंद भंडारी, भगत, जगदीश पुरी और महेश ने बताया कि इस संबंध में दो-तीन बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। विरोध करने पर बाइक सवारों का समूह एकत्र हो जाता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार चालान की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को दोपहिया वाहनों के 37 चालान किए गए।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र भी शनिवार को इस मुद्दे को लेकर कोतवाली पहुंचे। छात्रों ने प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, मयंक बहुगुणा, पुलकित अग्रवाल, युवराज सिंह, अरुणेश, यशराज और विनायक शामिल रहे।