फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Karnaprayag: More than 35 have consented to relocation.

कर्णप्रयाग: 35 से अधिक ने विस्थापन की दी सहमति

Tue, 28 Jul 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 28 Jul 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Karnaprayag: More than 35 have consented to relocation.
फोटो
विज्ञापन

क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, भूधंसाव प्रभावितों से की वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को भूधंसाव प्रभावित बहुगुणानगर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से वार्ता कर जल्द विस्थापन और मुआवजे का सकारात्मक आश्वासन दिया। इस दौरान 35 से अधिक प्रभावितों ने विस्थापन के लिए अपनी सहमति व्यक्त की। साथ ही बुधवार आज तक सभी बिदुओं पर आख्या तैयार कर देने के लिए कहा।
नगर के बहुगुणानगर मेंं भूधंसाव से कई मकानों में दरारें हैं और प्रभावित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को तहसील सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभावितों को उनके भवनों के मूल्यांकन के आधार पर प्रस्तावित मुआवजा राशि की जानकारी दी। उन्होंने स्वैच्छिक रूप से भूमि छोड़ने के संबंध में उनकी सहमति प्राप्त की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल को निर्देश दिए कि विस्थापन से संबंधित सभी बिंदुओं की पूर्ण आख्या बुधवार तक तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बहुगुणानगर में मंडी परिसर में चल रहे सिंचाई विभाग के ट्रीटमेंट कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं आपदा प्रभावित मौजूद थे।
विज्ञापन

इंसेट
अमृत 2.0 पंपिंग योजना का जायजा
बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सुंदर गांव के पास जल निगम की निर्माणाधीन अमृत 2.0 पंपिंग योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग से योजना से संबंधित जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ईड़ा बधाणी में भूधंसाव का निरीक्षण किया। लोगों ने जिलाधिकारी को भूधंसाव से हो रही समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह क्षेत्र भी भूधंसाव से प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग को चार माह तक बंद रखने की मांगी अनुमति
कर्णप्रयाग। भूधंसाव से प्रभावित बहुगुणानगर में सुधार कार्य का प्रथम चरण पूरा हो गया है। सिंचाई विभाग ने मंडी परिसर क्षेत्र में 53 दिनों में करीब 130 पाइलिंग की है। अब द्वितीय चरण के लिए कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर पाइलिंग की अनुमति का इंतजार है। सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि इस मार्ग को चार माह तक बंद करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। सिंचाई विभाग बहुगुणा नगर में भूधंसाव रोकने के लिए पाइलिंग तकनीक का उपयोग कर रहा है। इस परियोजना की लागत 50 करोड़ रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed