{"_id":"6a68aa2d6ed9f9a9370de23d","slug":"migration-can-only-be-curbed-through-local-employment-and-self-employment-dr-negi-pauri-news-c-5-1-drn1086-1028635-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार से ही रुकेगा पलायन: डॉ. नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार से ही रुकेगा पलायन: डॉ. नेगी
Tue, 28 Jul 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रवासियों, काश्तकारों, उद्यमियों और युवाओं से लिए सुझाव, कृषि, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर
फोटो
- विकास भवन सभागार में आयोजित हुई प्रवासी पंचायत-2026
पौड़ी। विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रवासी पंचायत-2026 में ग्राम्य विकास एवं राज्य पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. शरद सिंह नेगी ने प्रवासियों, काश्तकारों, उद्यमियों और युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पलायन की रोकथाम, स्थानीय रोजगार सृजन, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि पलायन की समस्या का स्थायी समाधान स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और कृषि, उद्यानिकी, पर्यटन तथा ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने से ही संभव है। डॉ. शरद सिंह नेगी ने प्रवासी पंचायत-2026 के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आयोग प्रदेशभर में लोगों के सुझाव एकत्र कर पलायन रोकने के लिए प्रभावी नीति तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाकर ही युवाओं को अपने क्षेत्र में रोका जा सकता है। आयोग के सदस्य सचिव एके राजपूत ने बताया कि राज्य के सभी जनपदों में प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में इनका सफल आयोजन हो चुका है और अन्य जिलों में भी यह प्रक्रिया जारी है। आयोग सदस्य रंजना रावत नेगी और दिनेश रावत ने एकीकृत कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों के विकास पर विशेष कार्य करने की आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि कृषि आधारित उद्यमों को प्रोत्साहन देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सकती है। सीडीओ अशोक जोशी ने कहा कि स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन योजनाओं से जुड़कर कई काश्तकार गांवों में ही बेहतर रोजगार के अवसर तैयार कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और प्रभावी विपणन पर जोर देते हुए कहा कि इससे उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और काश्तकारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।इस मौके पर सदस्य सचिव राम प्रकाश पैन्यूली, पीडी विवेक कुमार उपाध्याय, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, सीएओ ऋतु कुकरेती जुयाल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सदस्य सचिव राम प्रकाश पैन्यूली, पीडी विवेक कुमार उपाध्याय, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, सीएओ ऋतु कुकरेती जुयाल आदि मौजूद रहे।