फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two Kanwar pilgrims injured by falling rocks

Pauri News: पत्थरों की चपेट में आने से दो कांवड़ यात्री घायल

Tue, 28 Jul 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 28 Jul 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Two Kanwar pilgrims injured by falling rocks
- दिल्ली लौट रहे 25 सदस्यीय बाइक सवार कांवड़ दल के दो सदस्यों को पाली गाड़ के पास लगी चोट
विज्ञापन

- गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
बड़कोट। यमुनोत्री धाम से यात्रा कर दिल्ली लौट रहे 25 सदस्यीय बाइक सवार कांवड़ यात्रियों के दल के दो सदस्य सोमवार देर शाम यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ के निकट पहाड़ी से गिरे चट्टानी पत्थरों की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़कोट पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रात में ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी सुनील (35) पुत्र साहिल कुमार और सुमन (33) पुत्र गोपाल यमुनोत्री धाम से अपने साथियों के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पाली गाड़ के समीप अचानक पहाड़ी से चट्टानी पत्थर गिरने लगे जिसकी चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। सीएचसी बड़कोट के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंगद राणा ने बताया कि दोनों घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए रात में ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बरसात के मौसम में यमुनोत्री हाईवे पर पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस, प्रशासन ने यात्रियों से अत्यधिक सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed