सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Lokrang festival will be held in Pauri-Srinagar, artists from seven states will come.

Pauri News: पौड़ी-श्रीनगर में होगा लोकरंग उत्सव, सात राज्यों के कलाकार आएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 27 Mar 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
Lokrang festival will be held in Pauri-Srinagar, artists from seven states will come.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

पौड़ी। संस्कृति मंत्रालय और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से छह दिवसीय लोकरंग उत्सव 25 से 30 मार्च तक गढ़वाल मंडल के विभिन्न स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 को श्रीनगर और 30 मार्च को पौड़ी में विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। यह आयोजन पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से किया जाएगा।



लोकरंग उत्सव में देश के सात राज्यों राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कलाकार अपनी-अपनी समृद्ध लोकपरंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। इन रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने का अवसर मिलेगा। पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के संस्थापक डॉ. बीपी बलोदी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को देश की विभिन्न संस्कृतियों से जोड़ना और लोक कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed