सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mushroom cultivation training given to women

Pauri News: महिलाओं को दिया मशरूम की खेती का प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 27 Mar 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
Mushroom cultivation training given to women
विज्ञापन
पौड़ी। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से आयोजित दस दिवसीय मशरूम कल्टिवेशन कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को मशरूम की खेती का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
Trending Videos

आरसेटी भवन में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक आशुतोष ममगाईं ने बताया कि ग्रामीण युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना और उनकी आय में वृद्धि करने के उद्देश्य को लेकर कार्यशाला हुई। वर्तमान में मशरूम उत्पादन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से संचालित किया जा सकता है। ट्रेनर रीना रावत व यशवंत सिंह ने मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीकों की जानकारियां दीं। उन्होंने बीज की तैयारी, कम्पोस्ट निर्माण, उत्पादन प्रक्रिया, रोग एवं कीट प्रबंधन और विपणन के बारे में अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed